क्या आपकी सांस बनेगी आपका पासवर्ड? Airtel बना दुनिया का नंबर 2, जानें आज की टेक हलचल।
नमस्कार दोस्तों! टेक्नोस (Technos) में आपका एक बार फिर से स्वागत है। आज की टेक दुनिया से ऐसी खबरें निकलकर आ रही हैं जो आपके होश उड़ा देंगी। लेकिन खबरों के सिलसिले को शुरू करने से पहले, चलिए एक बहुत ही मजेदार और अनोखा गेम खेलते हैं जिसका नाम है— "ब्रांड एलिमिनेशन क्विज"। ऊपर दी गई फोटो को गौर से देखिए, यहाँ मैंने उन सभी स्मार्टफोन ब्रांड्स को लिस्ट किया है जो आज भारत में अपना पैर जमाए हुए हैं। आपको बस यह करना है कि नीचे कमेंट बॉक्स में उस एक ब्रांड का नाम लिखना है जिसे आप इस लिस्ट से बाहर करना चाहते हैं। यह इस गेम का पहला दिन है। हम देखेंगे कि किस ब्रांड को सबसे ज्यादा "वोट आउट" मिलते हैं, उसे हम अगली न्यूज़ में हटा देंगे। आखिर में जो ब्रांड बचेगा, वही होगा असली किंग! तो चलिए, फटाफट कमेंट्स की झड़ी लगा दीजिए। 1. Samsung Galaxy S26 FE: क्या फिर से एक्जीनोस डुबोएगा नैया? सैमसंग लवर्स के लिए एक बड़ी अपडेट आई है। Samsung Galaxy S26 Fan Edition (FE) को गीक बेंच पर स्पॉट किया गया है। क्या है नया: इसमें 10-कोर वाला Exynos 2500 प्रोसेसर और 8GB की रैम मिलने वाली ...